एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा है कि इराक में आतंकवादियों के हमले के लिए अमेरिका जिम्मेदार है।
नबील मीखाईल ने गुरूवार को प्रेस टीवी से इंटरव्यू में कहा कि अगर अमेरिका सीरिया संकट को हवा न देता तो इलाके में उसके परिमाणों को रोका जा सकता था। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा सीरिया संकट के जिम्मेदार हैं और इराक में जारी अशांतियां भी इसी संकट का परिणाम हैं।
नबील मीखाईल ने कहा कि सीरिया संकट इस समय क्षेत्रीय संकट में परिवर्तित हो रहा है और इराक दूसरा सीरिया बन सकता है। उन्होंने इराक में एकता, सीरिया संकट की समाप्ति और इस संकट के समस्त नकारात्मक परिणामों की समाप्त होने पर बल दिया।
13 जून 2014 - 08:19
समाचार कोड: 615616
एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा है कि इराक में आतंकवादियों के हमले के लिए अमेरिका जिम्मेदार है।